सिटी सेंटर: कर्नाटक के मैसूर में लुटेरों ने एमबीए की छात्रा के साथ किया गैंगरेप

कर्नाटक के मैसूर में बॉयफ्रेंड के साथ आउटिंग के दौरान कथित तौर पर गैंगरेप की शिकार हुई 22 वर्षीय एमबीए स्‍टूडेंट गहरे सदमे में है और पुलिस अभी तक उसका बयान रिकॉर्ड नहीं कर पाई है. कर्नाटक के टूरिस्‍ट स्‍थल के पास हुई वारदात को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. राज्‍य के सीएम बासवराज ने न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और वह अस्‍पताल में भर्ती है. उसके बॉयफ्रेंड को बुरी तरह से पीटा गया. यह दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना है और मेरी सरकार ने इसे पूरी गंभीरता से लियाा है. अपराधियों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा. '

from Videos https://ift.tt/3Bekn2v

Comments

Popular Posts