Akhilesh Yadav का MY वोट बैंक बिखरने लगा | UP News | CM Yogi | Party Politics

UP ByPolls News: इस बार के उप चुनाव में सबसे अधिक मुस्लिम वोटरों वाली सीट पर समाजवादी पार्टी बुरी तरह हारी. कुंदरकी में 65% मुसलमान हैं. पर बीजेपी यहाँ से क़रीब 1 लाख 44 हज़ार वोटों से जीत गई. इसी तरह समाजवादी पार्टी मुलायम परिवार के गढ़ में मुश्किल से जीत पाई. साल 2022 मैं अखिलेश यादव करहल सीट से जीते थे. जिस सीट पर 2022 में अखिलेश यादव 67 हजार 504 वोट से जीते, 2024 के लोकसभा में डिंपल यादव 57 हज़ार वोटों से आगे रहीं, उसी सीट पर तेज प्रताप को 14 हजार 725 वोटों से जीत मिली है। 186 बूथ पर बीजेपी से समाजवादी पार्टी पीछे रह गई। करहल में सबसे अधिक यादव वोटर हैं और कुंदरकी में मुसलमान. तो क्या समाजवादी पार्टी का MY मतलब मुस्लिम- यादव वोट बैंक बिखरने लगा है ! बता रहे हैं पंकज झा



from Videos https://ift.tt/Rlfuw9b

Comments

Popular Posts